बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पुराना शहर स्थित श्री सीताराम मंदिर, चंद्र नगर कटरा चांद खां से भगवान श्री कृष्ण जी की 137वीं ऐतिहासिक दधिकांदो शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम से निकाली गई। सुबह मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह भव्य शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी। यात्रा नवादा शेखान से शुरू होकर सहसवानी टोला, जगतपुर, मीरा की पेठ, बुखारपुरा, बजरिया, रोहिली टोला, काकर टोला, शाहदाना चौराहा, गंगापुर, श्यामगंज, सिकलापुर, कालीबाड़ी और ईसाइयों की पुलिया से होता हुआ वापस श्री सीताराम मंदिर पर जाकर दोपहर दो बजे संपन्न हुआ। 137 वर्षों की इस प्राचीन परंपरा ने एक बार फिर बरेली शहर को श्री कृष्ण की भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दधिकांधौ श्रीकृष्ण नवमी पर न...