Bareily News: धूं-धूं कर जला यज़ीदी फौज के सरदार का पुतला
बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: फोटो- सेंथल में निकलता ईद-ए- जहरा का जुलूस। ईद-ए-ज़हरा पर सेंथल में निकाला गया विशाल जुलूससेंथल। शिया समुदाय ने ईद-ए-जहरा का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। रविवार की सुबह से ही बच्चे सज धज कर सड़कों पर दिखाई देने लगे। दोपहर बारह बजे मोहल्ला चौधरी के चौक से यजीदी फौज के सरदार के पुतले का जुलूस निकाला गया। जो अपने परम्परागत मार्ग से होता हुआ मोहल्ला हाकिमटोला पहुंचा। जहां लोगों ने चुटकुले और शेर शायरी से लोगों का खूब मनोरंजन किया। बाद में बजरिया रोड, ईमामबाड़ा कला, गढी चौराहा होता हुआ यह जुलूस चौधरी चौक जा पहुंचा। जहां शाम चार बजे पुतले का दहन कर दिया गया। इसमें मुतावल्ली अशरफ अली, डॉ. रजा हैदर, शाहीन रज़ा ज़ैदी, जाफर जैदी, शहाब रजा, शारिफ जैदी, डॉ. फिजा हैदर आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.