Bareily News: धुनुची नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा नव उत्सव
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग विभाग में शुक्रवार को नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक समिति नवतरंग ने नव उत्सव का आयोजन किया। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक वर्षों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्य प्रस्तुति से हुआ। धुनुची नृत्य और सामूहिक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर दिया। इस मौके पर अधिष्ठाता डॉ. अर्चना गुप्ता, विभागाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह तथा शिक्षक डॉ. अजय यादव और डॉ. दीपक गंगवार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नवरात्र को लेकर डीपीएस का छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.