बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: विशेष समुदाय के प्रेमी जोड़े का धार्मिक स्थल परिसर में अश्लील हरकतें करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। सिरौली के एक धार्मिक स्थल में एक युवक और युवती अश्लील हरकतें कर रहे थे। दोनों का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर एक समुदाय में रोष फैल गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...