Bareily News: धारदार हथियार से युवक को किया जख्मी
बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: किला के गांव मिलक रोठा निवासी सुहैल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह अपने छोटे भाई सैफ के साथ खड़े थे। इसी दौरान गांव का युवक चंदा अपने साथी तहजीम, आसिफ और एक अज्ञात के साथ वहां पहुंचा और उनके साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सैफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया इसमें वह जख्मी हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। शिकायत के आधार पर थाना किला में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.