बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: - राइस मिल एसोसिएशन ने जोड़ने की मांग उठाई बहेड़ी,संवाददाता। सरकारी खरीद के धान की कुटाई के लिए आरएफसी ने चार राइस मिल बाहर कर दिए हैं। राइस मिलर एसोसिएशन ने उन्हें जोड़ने के लिए मांग की है।आरएफसी ने इस बार डायमंड राइस मिल, न्यू डायमंड राइस मिल, स्टार राइस मिल, स्टार राइस मिल और आजाद राइस मिल को सरकारी धान की कुटाई के लिए नहीं जोड़ा है। राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद ने आरएफसी को पत्र लिखकर इन चारों राइस मिलर को जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि राइस मिल से बहुत से मजदूरों की रोजी रोटी जुड़ी रहती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में 25 लैम्प्स केंद्रों से होगी धान की खरीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...