Bareily News: धरती से 50 मीटर की ऊंचाई पर उड़कर हैरतंगेज करेगी सारंग टीम
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: जर्मनी, मिस्र, यूके, दुबई, सिंगापुर, श्रीलंका जैसे देशों में भारत का नाम रोशन करने के बाद भारतीय वायुसेना की सारंग टीम आठ साल बाद एक बार फिर एयर शो के लिए बरेली पहुंची है। त्रिशूल एयरबेस पर यह प्रदर्शन शुरू हो चुका है, जो 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना की ओर आकर्षित कर देश की ताकत का अहसास कराना है। मीडिया से बातचीत में इस टीम के ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2003 में सारंग टीम की स्थापना हुई थी और आठ साल के बाद सारंग टीम दोबारा प्रदर्शन के लिए बरेली पहुंची है। भारतीय वायुसेना की 25 सदस्यीय टीम एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएचएल) 'ध्रुव' के जरिये आसमान में करतब दिखाती है। उन्होंने बताया कि विदेशों में सारंग टीम के प्रदर्शन का उद्देश्य देश के सम्मान को बढ़ाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.