Bareily News: धनतेरस पर सजने लगा बाजार, सड़क किनारे लगने लगीं दुकानें
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: नवाबगंज। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व पर खरीदारी को आने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सड़क किनारे भी अस्थायी दुकाने सजने लगी हैं। धनतेरस पर बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी को लेकर दुकानदारों में खासा उत्साह है। बाजार में बर्तनों की दुकानों पर पीतल, तांबा और स्टील के बर्तन सजाए जा रहे हैं। मिट्टी के दीपक, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, खील-बताशे और सजावटी सामान बेचने वाले दुकानदार भी अपनी दुकानें लगाने में जुटे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- धनतेरस पर चांदी की इन चीजों को घर लाएं, कम बजट में घर आएगी बरकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.