Bareily News: दौड़ में सफल हुए 537 युवा, सात पहुंचे अस्पताल
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: पुलिस लाइन ग्राउंड में चल रही सिपाही भर्ती की दौड़ का गुरुवार को अंतिम दिन था, जिसमें 537 युवाओं ने सफलता हासिल की। इस दौरान सांस फूलने और मैदान में गिरकर चोटिल होने के कारण सात युवाओं को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस लाइन में तीन अक्तूबर से सिपाही भर्ती की दौड़ चल रही थी, जिसका गुरुवार को अंतिम दिन था। बुधवार को बारिश होने के कारण मैदान गीला था, जिसके चलते वहां पर रेत डलवाने के बाद मैदान को सूखा कराकर दौड़ शुरू कराई गई। इसमें 597 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनके अलावा 46 पिछले अभ्यर्थियों को भी बुलाया था। इस तरह कुल 643 अभ्यर्थियों में दौड़ के लिए 625 युवा पहुंचे और 18 अनुपस्थित रहे। इनमें से 537 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की और 88 असफल हो गए। तबीयत बिगड़ने के चलते सात युवाओं को जिला अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.