Bareily News: दो सौ के करीब पहुंचा मलेरिया, विभाग कराएगा इनडोर स्प्रे
बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: जिले में मलेरिया मरीजों की संख्या 200 के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है मलेरिया के संवेदनशील ब्लाकों में संक्रमितों की संख्या का बढ़ना। मझगवां और भमोरा में इस साल भी मरीजों की संख्या अन्य ब्लाकों की तुलना में कहीं अधिक है। ऐसे में वहां स्क्रीनिंग, मलेरिया टेस्ट बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में इस समय मलेरिया के 181 मरीज हैं। सबसे चिंताजनक है कि मझगवां और भमोरा में मलेरिया इस बार भी हमलावर है। जिले में कुल मरीजों की संख्या का 40 फीसदी से अधिक इन दो ब्लाकों में ही है। यह भी पढ़ें- पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों में सात दिन तक एक-एक एंबुलेंस तैनात रखें जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.