बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: शाही,संवाददाता। सोमवार को पुलिस ने मिर्च के गोदाम से बैटरी चोरी करने के मामले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी की दो बैटरी बरामद कर ली है। आरोपियों ने साथी के साथ मिलकर गोदाम से बैटरी चोरी की थी। उप निरीक्षक संजीव कुमार और देवेंद्र सिंह ने टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र में छापा मारकर विकास पुत्र हरनंदन निवासी ग्राम आनंदपुर और संजीव पुत्र हरपाल निवासी ग्राम दुनका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर चोरी के दो बैटरी बरामद कर ली। पुलिस ने पूछताछ कर गत दिनों नितिन गुप्ता निवासी दुनका के गोदाम से बैटरी चोरी की घटना का खुलासा कर दिया।एसओ ने बताया कि गिरफ्तार विकास और संजीव ने अपने साथ रोहिताश पुत्र सियाराम निवासी आनंदपुर के साथ मिलकर गत 13 सितंबर की रात में ...