बरेली, जुलाई 14 -- Bareily News: दो लड़कियां नकदी-जेवर लेकर अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। लड़कियों ने परिजन ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उनके साथ मारपीट की गई। एक मामने में सात और दूसरे में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय लड़की को गांव के तोताराम का रिश्तेदार 11 जुलाई को ले गया। आरोप है कि लड़की एक लाख रुपये की नकदी व मां के सोने-चांदी के आभूषण लेकर गई है। लड़की के परिजनों को पता चला उन्होंने रविवार को तोताराम से शिकायत की और लड़की को वापस दिलाने को कहा। यह भी पढ़ें- रामपुरहरि व सकरा से दो किशोरियों को अगवा करने में तीन दोषी करार इसी बात पर तोताराम व उसके परिजनों ने मिलकर लड़की के परिजनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक, तोताराम, उसकी पत्नी...