बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के 498 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में दवाओं की मांग को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इन स्वास्थ्य केंद्रों ने बीते 60 दिनों से विभाग से दवाओं का इंडेंट ही नहीं किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब स्वास्थ्य केंद्रों ने दवाओं की मांग नहीं भेजी तो वहां मरीजों को इलाज के दौरान दवाएं कैसे उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन ने ऐसे स्वास्थ्य केंद्रों की सूची सीएमओ को भेजी है। साथ ही इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी रिकार्ड की समीक्षा करने को कहा है। शासन की ओर से जारी सूची में बरेली मंडल के भी 10 स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इनमें बरेली जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरबहोड़़ा, जसौली और टांडा मीरनगर हैं। शाहजहांपुर में लोधीपुर, ओखली और सेहरामऊ, पीलीभी...