बरेली, नवम्बर 18 -- Bareily News: बरेली। मलेरिया के बाद अब भमोरा के कई गांव में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। दो मरीजों के डेंगू पाजिटिव आने के बाद गांवों में टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान कई जगह डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का घनत्व सामान्य से दस गुना तक अधिक मिला। ऐसे में अब जिला मलेरिया अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को गांव में साफ-सफाई कराने के लिए पत्र लिखा है। भमोरा के कैमुआ गांव की 58 वर्षीय महिला को कई दिन से बुखार है। सीएचसी पर उसकी एनएस-1 कार्ड से जांच हुई जिसमें डेंगू पाजिटिव आया है। उसकी एलाइजा जांच कराई जा रही है। वहीं राजपुर गांव की 40 वर्षीया महिला एलाइजा जांच में पाजिटिव आई है। इसके बाद मंडलीय एंटोमोलाजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार के निर्देशन में टीम भमोरा के कई गांव गई। वहां करीब 30 घरों की जांच की गई। इस दौरान...