Bareily News: दो बिस्वा जमीन को लेकर सौतेले भाई भिडे, दो गिरफ्तार
बरेली, नवम्बर 23 -- Bareily News: भमोरा। बंटवारे में दी गई जगह में खाली पड़ी दो बिस्वा जमीन को लेकर सौतेले भाई भिड़ गए। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। बभियाना के सराजू ने बताया कि उसकी मां की मौत के बाद पिता अमीर अहमद ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेले भाइयों से हुए बंटवारे में उसे मकान बनाने के लिए पांच बिस्वा जमीन दी गई थी। उसने तीन बिस्वा में मकान बना लिया, बाकी जगह खाली थी। आरोप है कि खाली जमीन पर सौतेले भाइयों कब्जे की कोशिश की। विरोध किया तो मारपीट हो गई। रहीस अहमद की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सराजू और उसके सौतेले भाई एहसान अली को गिरफ्तार कर शांति भंग में एसडीएम के समक्ष पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.