Bareily News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती घायल
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के मेथी चौराहे के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। नौंगवा भगवन्तपुर गांव के मुनीश शुक्रवार को अपनी पत्नी रोशनी के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल बाहरमंडनपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही वे मेथी चौराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दंपती सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले जाया गया। दंपत्ति की हालत को देखते हुए अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.