बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: भमोरा। बरेली-बदायूं हाईवे पर दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। इसमें दोनों बाइकों पर सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा है। बदायूं के बिल्सी निवासी सुमित ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर अपनी बाइक से भाई शिवा के साथ मां की दवाई लेने बरेली जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक खेड़ा गांव के समीप बने यादव ढाबा के सामने पहुंची। पीछे से आई तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर भाई सहित घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार आंवला के मोतीपुरा निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ निजी काम से देवचरा जा रहा था, तभी उसकी बाइक आगे चल रही बाइक में भिड़ गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, युवक की मौत, चार घायल ...