Bareily News: दो बदमाश तमंचों संग दबोचे
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिरों को अवैध तमंचे, कारतूस व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। 6 नवंबर की शाम मिर्जापुर से आनंदपुर रोड पर सुकुली मोड़ पर गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों की पहचान अमरदीप पुत्र रामनिवास निवासी गहवरा थाना मीरगंज हाल कृष्णा कॉलोनी रुद्रपुर और नईम पुत्र शरीफ खां निवासी ब्यौलिया शाहगढ़ थाना बहेड़ी के रूप में हुई। तलाशी में 2 तमंचे 12 बोर, 4 जिंदा कारतूस, बाइक फर्जी प्लेट व 3 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए बदमासों के विरुद्ध चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.