Bareily News: दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट पत्थर
बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: भमोरा। दो पक्षों में शनिवार रात हुई मारपीट के दौरान चले ईंट-पत्थर जिसमें दोनों ओर के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार करवाकर चार पर मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर बुजुर्ग के विवेक कुमार ने बताया कि वह शनिवार की शाम घर की ओर आया तो गांव के रक्षपाल उसके पिता श्यामवीर को गालियां दे रहे थे, उसने मना किया तो रक्षपाल, राजेन्द्र, बंटी, विजय सिंह लाठी-डंडे लेकर उसके घर पर आ गए। आरोप है कि मारपीट करते हुए पथराव शुरू कर दिया जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई। दूसरी तरफ के साधू उर्फ राजेन्द्र ने बताया कि श्याम वीर शराब के नशे में उनके घर की महिलाओं बेटियों को गालियां देता रहता है, मना करने पर दबंगई दिखाते मारपीट की, जिसमे राजेन्द्र व शकुंतला, भारती, रक्षपाल को चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.