Bareily News: दो दिवसीय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 15 से
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से जिले में 30वीं बरेली जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 15 और 16 नवंबर को श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-खिलाड़ियों के साथ ताइक्वांडो क्लबों और अकादमियों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अलग-अलग आयु और भार वर्गों में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी 21 से 23 नवंबर तक बिजनौर में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.