बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। स्मैक बेचने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 142 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद किया है।  मंगलवार को देर रात 11:00 बजे इंस्पेक्टर अमित पांडे की पुलिस टीम इनायतपुर की नहर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर स्मैक बेचने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहल्ला मिर्धान निवासी मोहम्मद कैफ और दूसरे ने अपना नाम बाबी उर्फ अजीरूद्दीन बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से 142 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह ट्रक ड्राइवरों को स्मैक बेचते थे। उन्होंने भूरे खां गोटिया के तस्कर से स्मैक खरीदी थी। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...