Bareily News: दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। बदमाशों ने दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी कर ली। दोनों परिवारों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना का विवरण फतेहगंज पूर्वी के सुकटिया सिंधबारी के नेत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर आंगन में सो रहा था। इसी दौरान चोर घर के पीछे की दीवार काटकर कमरे में घुस गए। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर सोने की अंगूठी, दो कमरबंद, सोने की दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी सोने के टीका, चांदी की चार जोड़ी पायल, सोने का मंगलसूत्र, सोने का पेंडल, सोने की एक जोड़ी कुंडल सहित अन्य आभूषण और रखे हुए 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
अन्य घर से भी चोरी उसके भाई मुन्ना लाल के घर से भी चोर अलमारी का लॉक तोड़कर चांदी का जेवर और पांच हजार रुपये की नकदी ले गए। सुबह करी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.