बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: भोजीपुरा। अलग-अलग गांव से दो किशोरियों को उनके प्रेमी साथ ले गए। दोनों किशोरियां घर से सोने चांदी के जेवर व नकदी लेकर गई हैं। किशोरियों के परिजनों ने दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक गांव की किशोरी 31 अक्तूबर की शाम पांच बजे अपने प्रेमी के साथ चली गई। पिता का आरोप है कि किशोरी घर से 30 तोला चांदी का बिछुआ व 20 तोला चांदी की पायल, 1.5 तोला झुमकी और 3 ग्राम सोने की अंगूठी व नकद 41,000 रुपये लेकर गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने करन निवासी ऐमी थाना मिलक,रामपुर और प्रवेश कुमार पता अज्ञात आदि सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी घटना में दो नवंबर को किशोरी दिन में 11 बजे घर से बिना बताए चली गई। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि किशोरी घर से सोने का पैंडिल व चांदी की पायल ले गई है। किशोरी की ...