बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: बरेली। शहर के कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी का अजब मामला सामने आया है। पीड़िता के पति के दोस्त ने पहले उसके साथ छेड़खानी की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके परिवार वालों के बीच पीड़िता के चरित्र पर लांछन लगाया। महिला ने जब पुलिस से शिकायत की तो एसएसपी के दफ्तर के पास पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि मैं भाजपा का नेता हूं। ज्यादा शिकायत करेगी तो गोली मार दूंगा। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इज्जत नगर निवासी पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी सन 2010 में हुई थी। पति का दोस्त सुर्खा बानखाना निवासी शिवम पीड़िता पर बुरी नियत रखता था। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी शिवम ने उसके बारे में अश्लील बाते फैलाना शुरू कर दिया। पीड़िता के संबंध उसके नंदोई से बताने लगा। यह भी कहा कि पीड़िता की बेटी...