Bareily News: देहात के लिए संक्षेप :: युवा नौकरी तलाशने के साथ रोजगार देने वाले भी बनें : श्रुति गंगवार
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: फोटो :: राजकीय महाविद्यालय रिछा में सांसद श्रुति गंगवार ने विद्यार्थियों से संवाद किया। बरेली। राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने मंगलवार को 'युवा संकल्प-2047' अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय रिछा में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ रोजगार सृजित करने की दिशा में भी सोचना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्र चिंतन, निरंतर सीखने, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। कहा कि सवाल पूछना साहस और स्वतंत्र सोच का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने विकसित भारत में युवाओं और महिलाओं की भूमिका पर सवाल पूछे। कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.