Bareily News: देवहा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: क्योलड़िया।शौच के लिए गए वृद्ध की देवहा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।गांव अमीरनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 65 वर्षीय पिता नन्हेलाल पुत्र भोलाराम मानसिक रूप से बीमार थे, उनका इलाज बरेली में चल रहा था। शनिवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकले थे। बारिश के कारण नदी किनारे फिसलन थी। हाथ धोते समय देवहा नदी में जा गिरे। गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। ग्राम प्रधान सत्यपाल की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.