Bareily News: देर शाम तक परीक्षा केंद्रों को लेकर पहुंची 98 आपत्तियों के प्रत्यावेदन
बरेली, अक्टूबर 29 -- परीक्षा केंद्रों की सूची पर आपत्तियां Bareily News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जारी परीक्षा केंद्रों की सूची पर आपत्तियां प्राप्त हो रहीं हैं। प्रत्यावेदन देने के अंतिम दिन डीआईओएस कार्यालय में देर शाम तक 98 प्रत्यावेदन पहुंचे। इनमें कई प्रत्यावेदन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के संबंध में हैं, जबकि बड़ी संख्या में प्रत्यावेदनों में विद्यालयों के छात्रों का केंद्र अधिक दूरी पर बनाए जाने की शिकायत की गई है। दूर केंद्र बनने से छात्रों को परीक्षा देने आने-जाने में परेशानी हो सकती है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में इस बार 130 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। जिसमें राजकीय विद्यालय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षा केंद्र कम होने से परीक्षा केंद्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.