Bareily News: दूरस्थ, ऑनलाइन शिक्षा की प्रवेश और फीस जमा करने की तारीख बढ़ाई
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के तहत संचालित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। कुलपति की अनुमति के बाद कुलसचिव महेंद्र कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण अब 11 अक्तूबर तक और पाठ्यक्रम शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर कर दी गई है। सीडीओई के निदेशक प्रो. राकेश कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना भेजी गई है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: छात्रों के अटके परिणाम सुधारने को समर्थ पोर्टल 12 अक्टूबर तक खुला यह भी पढ़ें- Moradabad News: प्रथम वर्ष में प्रवेश को पंजीकरण का एक और मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.