बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। थाना शाही व थाना मीरगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 को थाना शाही में एक गांव में घर में घुसकर नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। 3 नवंबर 2026 को लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त वीरेंद्र को नल नगिरया तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेशकर वहां से जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...