Bareily News: दुर्गा होमा से दिया सकारात्मकता और आत्मचिंतन का संदेश
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: नवरात्रि के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग बरेली की ओर से शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में दुर्गा होमा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और देवी अनुष्ठान के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। आर्ट ऑफ लिविंग के वैदिक पंडित उत्सव शुक्ला और फर्रुखाबाद आश्रम के स्वामी अभय ने अनुष्ठान संपन्न कराया। डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर सौरभ मेहरोत्रा ने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि आत्मचिंतन और जीवन में नई ऊर्जा के संचार का अवसर है। यह पर्व नकारात्मक विचारों और पुरानी मानसिक जड़ताओं से बाहर निकलकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सिंगर सारूल पारुल चंद्रा और अजय चौहान ने भजनों की प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Meerut News: भक्तिभाव से मनाया नवरात्रि पर्व, गरबा-डांडिया ने बांधा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.