Bareily News: दुबई में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबूबकर से भिड़ेंगे बरेली के अदनान अहमद
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। शहर के युवा बॉक्सर अदनान अहमद दुबई में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। छह नवंबर को पर्ल जुमेराह में भारत के अदनान और पाकिस्तान के मुक्केबाज अबूबकर शेख के बीच बॉक्सिंग मुकाबला होगा। सोशल मीडिया पर अबूबकर की चुनौती स्वीकार करने के बाद दुबई की मुक्का एसोसिएशन ने यह मुकाबला तय किया है। विकास भवन से सेवानिवृत्त सलमान जमीर उर्फ चांद मियां के 26 वर्षीय बेटे अदनान ने हार्टमैन कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। गोवा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद ग्रैंड हयात में नौकरी की। वर्ष 2022 में फिटनेस और बॉक्सिंग की ओर रुख किया। मुंबई के बैटल ग्राउंड में भी प्रतिभाग कर चुके अदनान मुकाबले के लिए अपने कोच के साथ दुबई पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: लखीसराय के सुबोध कुमार यादव को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.