बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। दीवाली की तैयारी के लिए घर में सफाई कर रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने पर घर में कोहराम मच गया। सकरस गांव में प्रजेंद्र की पत्नी स्वाति (आयु 26 वर्ष) दीवाली का त्योहार की तैयारी के लिए घर में सफाई कर रही थी इसी दौरान मेंं लटका नंगा तार उसे छू गया। तार के टच होते ही उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलस गई। उसे बमुश्किल करंट से छुड़ाकर परिजन आनन फानन में सीएचसी ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत हो जाने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंच गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया परिजन महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे जिस पर शव परिजनों को सौंप दिया।

करंट लगने ...