Bareily News: दीवार में कील ठोंकने को हुई मारपीट, चार पर मुकदमा
बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र के गांव परचई में दीवार में कील ठोकने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल को भेज दिया। इलियास खां पुत्र सुलेमान खां निवासी ग्राम परचई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 4 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही शाहिद खां, इरफान खां, इन्तियाज पुत्र गण इस्लाम खां व हूरन पत्नी शाहिद खां ने दीवार में कील ठोकने से मना करने पर उनके भाई बाबू खां और पुत्र ऐजाज खां को गंदी-गंदी गालियां दीं और लाठी डंडों, लात-घूसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर होने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। मारपीट में बाबू खां और ऐजाज खां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.