बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैनी इंचौर झूनानगर में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उन्हे सांत्वना दी। यहां गुरुवार को दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई थी। ​शोकाकुल परिवार के घरों पर कैबिनेट मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस असहनीय दु:ख की घड़ी में पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। उनके साथ राजपाल वर्मा, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। आंवला तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने बताया परिजनों के बैंक खाते खुलवाये गए हैं, शनिवार को उनके खातों में दैवीय आपदा राहत कोष से चार- चार लाख रूपयें पहुंचाया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...