Bareily News: दीपावली से पहले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बकाया मानदेय देने की मांग
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: आउटसोर्सिंग कर्मियों ने लंबित मानदेय का भुगतान दीपावली से पहले कराने और बढ़े मानदेय का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरि शंकर के नेतृत्व में कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। हरि शंकर ने बताया कि बरेली मंडल के अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों का मानदेय लंबित है। जिला सचिव आफाक अहमद और जिला उपाध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि भुगतान में देरी से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी हो रही है। इस दौरान तिलक राम, राम निवास, अर्जुन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इन कर्मचारियों को योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, बकाया भुगतान का रास्ता साफ, 397.19 करोड़ आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.