बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: बरेली। दीपावली पर शहर को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर निगम और बीडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के हाईवे, प्रमुख मार्गों और आवासीय योजनाओं में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने और खराब लाइटों को ठीक कराने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम ने इसके लिए सभी 80 वार्डों में अतिरिक्त टीमें लगाई हैं। वहीं, पार्कों और मुख्य सड़कों पर भी बंद लाइटों को दुरुस्त कराया जा रहा है। दीपावली से पहले शहर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने वार्डवार अभियान शुरू किया है। इसके तहत उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं या पूरी तरह बंद पड़ी हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: दीपावली -छठ से पहले शहर की सड़कें होंगी दुरुस्त व स्ट्रीट लाइट भी जलेंगी अतिरिक्त टीमों को लगाकर लाइटो...