Bareily News: दीपावली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, तीन गुना तक बढ़े हवाई टिकटों के दाम
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: दीपावली-भैया दूज और छठ पूजा की छुट्टी के चलते ट्रेनों में टिकट की लंबी वेटिंग है। नवंबर के प्रथम सप्ताह में कई ट्रेनों में नो रूम और रिग्रेट है। हवाई जहाज का टिकट तो तीन से चार गुना तक पहुंच गया। दिल्ली, बेंगलुरु, नोएडा और मुंबई से बरेली एयर टिकट चार से 18 हजार तक पहुंच गया है। पांच, छह और सात नवंबर को टिकट की अधिक मारामारी है। ऐसे में यात्रियों के लिए अब स्पेशल ट्रेनें ही मददगार बनेंगी। रेलवे के अनुसार, अमरनाथ, श्रमजीवी, लखनऊ मेल, नौचंदी, सत्याग्रह, महामना, शहीद, बाघ, काशीविश्वनाथ, पदमावत, जनता आदि जो लंबी दूरी की ट्रेनें हैं। इनमें एक से पूरे नवंबर तक टिकट की मारामारी है। छह नवंबर को धनतेरस से आफिस बंद होंगे। इसलिए हर कोई अपने घर जाएगा। इसलिए ट्रेनों में नो रूम और रिग्रेट हो गया। छह, सात और आठ नवंबर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.