Bareily News: दिव्यांग शिविर की व्यवस्था धड़ाम, कतार में हुई धक्कामुक्की
बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को लगे दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर की व्यवस्था भीड़ के चलते चरमरा गई। दिव्यांगों की भारी भीड़ होने की वजह से कतार में कई बार धक्कामुक्की की नौबत भी आई। शिविर में रखी कुर्सियां कम पड़ गई और कई दिव्यांग जमीन पर तो कई सीढ़ियों पर बैठे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सीएमओ कार्यालय का पिछला गेट जरूर खुला था लेकिन रास्ते में बाइक समेत अन्य वाहन खड़े होने की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल रहा। ऐसे में दिव्यांगों को शिविर तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के चलते दिव्यांगों की समस्या और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: दिव्यांग शिविर की व्यवस्था धड़ाम, कतार में हुई धक्कामुक्की वहां सिर्फ एक वाटर कूलर लगा है जहां गिलास तक नहीं रखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.