Bareily News: दिवना में भाखड़ा नदी में डूबा अधेड़
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। दिवना गांव में उफनाती भाखड़ा नदी में एक अधेड़ के बहने की सूचना है। दिवना गांव निवासी 44 वर्षीय सुबोधकुमार उर्फ छुटकन शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव के पास बह रही भाखड़ा नदी की ओर गए थे। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें नदी के तेज बहाव में बहता देखकर परिजनों को उनके डूबने की सूचना दी। परिजन ग्रामीणों के साथ नदी पर पहुंचे, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। वह नदी पर क्यों गए यह स्पष्ट नहीं है। कुछ लोग उसके नशे में नदी में कूदने की चर्चा कर रहे हैं, तो कुछ पैर फिसलने से नदी में गिरने की चर्चा कर रहे हैं। प्रधान सुदेश सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना मिली है। प्रशासन को सूचना दे दी है। नदी का पानी निचले इलाके की फसलों में भर गया है। गांव के लोगों ने बताया वर्षों पहले छुटकन आग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.