बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: फरीदपुर। दिल्ली में धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे विपक्षी पार्टियों के नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। शनिवार को फरीदपुर के कांग्रेस नेता पूर्व जिला महासचिव कमर गनी को उनके आवास पर ही पुलिस ने नजर बंद कर लिया। रिसेप्शन पर कांग्रेस नेता कमर गनी ने कहा है कि वोट चोरी प्रकरण संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र में विपक्ष को वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना उनका संवैधानिक अधिकार है। इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश फरीदपुर के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव जरौल निवासी नरवीर सिंह यादव को थाना पुलिस ने रात्रि 12:00 बजे उन्हें उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहा...