बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए शनिवार को पुलिस-प्रशासन हाईअलर्ट पर रहा। शहर से लेकर देहात तक विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े 66 लोगों को पुलिस ने नजरबंद कर घर से नहीं निकलने दिया। वहीं, फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर भी कड़ी निगरानी रही और चेकिंग के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया गया। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सपा, कांग्रेस, एआईएमआईएम, किसान यूनियन समेत कुछ राजनैतिक दलों के लोगों के बीच दिल्ली जाने की सुगबुगाहट थी। इसको देखते हुए शुक्रवार रात से ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी और प्रमुख दलों से जुड़े 66 पदाधिकारियों को उनके घरों में ही पुलिस निगरानी में लेकर दिल्ली जाने से रोक दिया। वहीं, दूसरी ओर फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर भी पुलिस ने नाकेबंदी करके कड़ी ...