Bareily News: दियोरिया अब्दुल्लागंज में लाखों की चोरी
बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। दियोरिया अब्दुल्लागंज के ग्रामीण के घर में घुसे चोर सेफ को खंगालकर संदूक उठाकर ले गए। जंगल में चोरों ने आराम से संदूक खंगाला। चोर नगदी और गहनों सहित करीब 15 लाख रुपयों का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। दियोरिया अब्दुल्लागंज निवासी श्यामलाल मंगलवार की रात में परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। मां देवकी देवी दूसरे मकान में सोने चली गईं। रात में चोरों ने श्याम लाल के घर में घुसकर कमरे में रखी सेफ को खंगाला। चोर कमरे में रखे छोटे संदूक को उठाकर ले गए। संदूक में नगदी व गहने रखे थे। बुधवार की सुबह देवकी जागकर श्यामलाल के मकान पर पहुंचीं। घर के दरवाजे खुले थे। उन्होंने श्यामलाल को जगाया। कमरे में सेफ खुली थी। सामान अस्त व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.