बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: दिन में कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। दोपहर बाद जरूर मौसम में बदलाव दिखा और धूप निकली। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते चौबीस घंटे में 12.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 28.9 और रात में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। सुबह हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। सुबह थोड़ी देर के लिए बारिश जरूर थमी लेकिन उसके बाद दोपहर 1 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी, हल्की बारिश होती रही। बारिश के चलते दिन का तापमान बीते चौबीस घंटे में करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। यह भी पढ़ें- UP Weather, 19 अगस्त: यूपी में फिर तेवर में मॉनसून, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञा...