Bareily News: दिन में कहीं बारिश तो कहीं खिली धूप, उमस बढ़ी
बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: मौसम में पूरा दिन उतार-चढ़ाव होता रहा। कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं धूप निकली रही। एक ही समय शहर में अलग-अलग इलाके में मौसम के रंग भी अलग रहे। बीते चौबीस घंटे में जिले में 1.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दिन में अधिकतम तापमान 33.7 और रात में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिन तक तापमान में इजाफा होने का अनुमान जताया है। बुधवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन 10 बजे से मौसम साफ हो गया। धूप निकलने के साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों को सताया। लेकिन दोपहर में कई इलाकों में मौसम बदल गया। सिविल लाइंस, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर, राजेंद्रनगर, लल्ला मार्केट, एकतानगर में जहां झमाझम बारिश हुई वहीं इज्जतनगर, पीलीभीत बाईपास, सेटेलाइट पर धूप निकली रही। मौसम विज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.