बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: नवाबगंज। शुक्रवार को क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुक बर बारिश होती रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों को भी बड़ा लाभ हुआ। शुक्रवार सुबह से बारिश पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। इससे किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। बारिश से जहां गन्ने की फसल को बड़ा लाभ हुआ। वहीं धान की रोपाई में और तेजी आ गयी। कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे भारी दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कलान में मूसलाधार बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...