Bareily News: दातागंज के दिव्यांग जगदीश ने कासगंज के दीपक को हराया
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: बरसेर। गांव बराथानपुर में चल रहे रामलीला मेले में चल रहे दंगल में दातागंज के दिव्यांग पहलवान ने कासगंज के दीपक को करारी पटखनी दी। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में सीलमपुर के पहलवान अमन ने यादपुर के आकाश, चंदौसी के शरीफ ने कुढ़ के नरवेश, रामनगर के भूरा को बराथानपुर के कल्लू, रारहट के अनिकेत ने खुर्द के कृष्णा ने पटखनी दे दी। रामनगर के अतेंद्र और पेगमपुर के आकाश के बीच मुकाबला बराबर का रहा। दातागंज के दिव्यांग पहलवान जगदीश और कासगंज के दीपक की कुश्ती बेहद रोमांचक रही, जिसमें दिव्यांग ने दीपक को करारी पटखनी दी। को हराया। दंगल देखने के लिए मेले में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। पुष्पेन्द्र वर्मा, नितिन शर्मा, मनोज, रामवीर, नेकपाल, गिर्राज, नबाबपुरा चौकी प्रभारी वीरेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.