बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में एडीएम सिटी ने शिकायतें सुनकर कार्रवाई के आदेश दिए। विजय सिंह सरपाल ने सेलेक्शन प्वाइंट से शील चौराहे वाली मॉडल रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ जल भराव की शिकायत की। उन्होंने कहा कि मैं सितंबर 2025 से लगातार इसकी शिकायत कर रहा हूं। मैं बार-बार यह बता रहा हूं कि नाले का निर्माण कम लंबाई में होने के कारण यह समस्या हुई है। विभाग इस पर कोई उत्तर नहीं दे रहा है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: समाधान दिवस में भी गूंजा बिजली कटौती का मुद्दाजल भराव की शिकायत आठ सिंतबर को अपर नगर आयुक्त ने वर्षा से पूर्व इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद से बस अभी तक एस्टीमेट ही बना है। विभाग शिकायत कर्ता को वस्तुस्थिति भी नहीं बताया है। एडीएम सिटी ने स्थलीय जांच कर निराकरण का निर्देश ...