बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: बरेली। सुभाष नगर की अवधपुरी कॉलोनी स्थित श्री हरे राम नव दुर्गा मंदिर में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति की महिला वाहिनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। 'नंद घर आनंद भयो' गीत पर शिवांशी, बानी, माही, वंशिका, सृष्टि और श्री सहित अन्य बच्चों ने डांडिया नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। कार्यक्रम में महिला संगठन मंत्री ममता शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...