बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: सुनसान जगह पर गन्ने के खेत में ले जाकर घटना को अंजाम देने की थी कोशिश शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ गन्ने के खेत में जबरदस्ती करने और मारपीट का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला दवा लेकर घर लौट रही थी शिकायत पत्र के अनुसार, विधवा महिला सोमवार को दोपहर लगभग 2.00 बजे ग्राम मानपुर से दवा लेकर पैदल अपने घर वापस आ रही थी। जब वह अपने गांव से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर थी, तभी मानपुर निवासी सोहिल पुत्र जाकिर अली अपनी बाइक से वहां पहुंचा।

गांव छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठाया आरोपी सोहिल ने महिला को कहा कि वह उन्हें उनके गांव छोड़ देगा। महिला उसकी बातों में आकर बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि इसके बाद सोहिल महिला को गांव ले ज...