बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। थाना कोतवाली क्षेत्र में रिक्शा चालक द्वारा दवाइयों के कार्टून लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी अजय श्रीवास्तव ने बताया 28 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे वह अपनी दवाइयों के कार्टून ई-रिक्शा पर लादकर कुतुबखाना से चौपला के लिए जा रहा था। वह बाइक से पीछे से आ रहे थे। कुतुबखाना चौराहे पर भीड़ अधिक होने के कारण वह पीछे रह गए। इतने में ही रिक्शा चालक कार्टून लेकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...